आईपीएल 2022 को बीच में छोड़ने के बाद रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने काफी लंबे टाइम बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है। आईपीएल 2022 की शुरुआत में धोनी ने कप्तानी से हटने का फैसला करने के साथ, जडेजा को नए नेता के रूप में नामित किया था। लेकिन, सीएसके को आईपीएल सीज़न में अपनी सबसे खराब शुरुआत का सामना करना पड़ा और टीम पहले छह मैचों में केवल दो जीत हासिल कर पाई। बाद में जडेजा चोटिल हो गए और पूरे सीजन से बाहर हो गए और धोनी एक बार फिर सीएसके के कप्तान बने।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन के मैदान पर जडेजा ने अपना तीसरा टेस्ट शतक बनाया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जडेजा से पूछा गया था कि क्या वह सीएसके वाले एपिसोड के बाद मजबूती से वापसी करने के लिए अधिक दृढ़ थे? इसका जवाब 2 शब्दों में देते हुए जडेजा ने कहा, 'बिल्कुल नहीं।'

Advertisement

जडेजा ने आगे कहा, 'जो हुआ, हुआ। आईपीएल मेरे दिमाग में नहीं था। जब भी आप भारत के लिए खेल रहे हों तो आपका पूरा ध्यान भारतीय टीम पर होना चाहिए। मेरे लिए भी ऐसा ही था भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करने से बेहतर कोई संतुष्टि नहीं है।'

जडेजा ने अपनी पारी के बारे में बोलते हुए कहा, 'भारत के बाहर ऐसा करना वाकई अच्छा लगता है, खासकर इंग्लैंड में। बतौर खिलाड़ी 100 रन बनाना वाकई बहुत बड़ी बात है। मैं वास्तव में इससे एक खिलाड़ी के रूप में अपने आप में कुछ आत्मविश्वास ला सकता हूं। इंग्लैंड में विशेष रूप से स्विंगिंग कंडिशन में 100 रन बनाना वास्तव में अच्छा लगता है।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार