टी20 वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार(10 नवंबर) को एडिलेड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Advertisement

IND vs ENG: Match Preview

Advertisement

ग्रुप-2 को टॉप करके भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अब तक विराट कोहली ने इंडियन टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। विराट ने 5 मैचों में 3 अर्धशतक के दम पर 246 रन जड़े हैं। विराट के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 193.96 की स्ट्राइक रेट से विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाज़ी करके 225 रन बनाए हैं। कप्तान रोहित शर्मा के बैट से बहुत ज्यादा रन नहीं निकले हैं, लेकिन केएल राहुल अब बेहतर फॉर्म में नज़र आ रहे हैं।

भारतीय गेंदबाज़ों ने ऑस्ट्रेलिया की पिचों और कंडिशन का खूब फायदा उठाया है। युवा गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने अब तक 10 विकेट चटकाए हैं। अर्शदीप के अलावा हार्दिक पांड्या ने 8, मोहम्मद शमी- रविचंद्रन अश्विन ने 6-6 और भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट चटकाए हैं। भुवी के नाम ज्यादा विकेट नहीं हैं, लेकिन उन्होंने बेहद कंजूसी (5.40 इकोनॉमी रेट) से गेंदबाज़ी की है।

सुपर-12 स्टेज में इंग्लैंड को आयरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टूर्नामेंट में अब तक बल्लेबाज़ों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। एलेक्स हेल्स(125) और जोस बटलर(119) ने सौ का आंकड़ा प्राप्त किया है, लेकिन टीम के बाकी बल्लेबाज़ ज्यादा रन नहीं बना सके हैं।

सैम करन टीम के सबसे सफल गेंदबाज़ हैं। सैम करन ने अब तक 10 विकेट चटकाए हैं। करन के अलावा गन गेंदबाज़ मार्क वुड ने 9 विकेट झटके हैं। मोईन अली के अलावा अब तक इंग्लिश टीम के लिए सभी खिलाड़ियों ने विकेट हासिल किए हैं जिन्होंने भी गेंदबाज़ी करवाई।

Advertisement

IND vs ENG: Match Details

दिन - गुरुवार, नवंबर 10, 2022
समय - भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:30 बजे
वेन्यू – एडिलेड क्रिकेट ग्राउंड

IND vs ENG: Match Prediction

Advertisement

इंडियन टीम इंग्लिश टीम से बेहतर और बैलेंस नज़र आई है। दूसरे सेमीफाइनल में ब्लू आर्मी फेवरेट रहेगी।

IND vs ENG Head-to-Head

कुल – 22
भारत – 12
इंग्लैंड – 10

Advertisement

IND vs ENG: Where to Watch?

यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को हॉटस्टार पर भी एन्जॉय कर सकते थे।

IND vs ENG Team News

Advertisement

इंग्लैंड : डेविड मलान और मार्क वुड पूरी तरह फिट नहीं हैं। ऐसे में सेमीफाइनल में उनकी उपलब्धता पर प्रश्न चिंह लगा हुआ है।

भारत: प्रैक्टिस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा के हाथ पर चोट लग गई थी, लेकिन इसके बाद वह नेट्स में बल्लेबाज़ी करते नज़र आए।

IND vs ENG Probable XI

Advertisement

भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल/अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी

इंग्लैंड: जोस बटलर, एलेक्स हेल्स, फिल साल्ट/डेविड मलान, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड/ क्रिस जॉर्डन

IND vs ENG Fantasy XI

Advertisement

विकेटकीपर: जोस बटलर
बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव, एलेक्स हेल्स, केएल राहुल, विराट कोहली
ऑलराउंडर- लियाम लिविंगस्टोन, हार्दिक पांड्या, सैम करन
गेंदबाज- अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मार्क वुड/क्रिस वोक्स

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार