Suryakumar Yadav: भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव ने हमेशा की तरह विस्फोटक पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों पर 204 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 51 रन बनाए।

Advertisement

इस पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 7 चौके और 1 छक्का निकला। सूर्यकुमार यादव के बल्ले से टीम इंडिया की बैटिंग के 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का निकला। इस छक्के को जड़कर सूर्यकुमार यादव ने अपने 50 पूरे किए। वैन बीक की गेंद पर सूर्यकुमार यादव के बल्ले से निकला ये छक्का देखने के बाद विराट कोहली का रिएक्शन देखने लायक था।

Advertisement

गेंदबाज ने लेग स्टंप पर हाफ वॉली फेंकी। सूर्यकुमार यादव ने गेंद को पिक किया और बैकवॉर्ड स्कायर लेग की दिशा में गेंद को छक्के के लिए भेज दिया। जिसके बाद विराट कोहली झूम उठे वहीं सूर्यकुमार यादव को भी कोहली के साथ जश्न मनाते हुए देखा गया। बता दें कि टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

टीम इंडिया ने विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की फिफ्टी के बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर  179 रन बनाए। विराट कोहली ने नाबाद 62 रनों की पारी खेली वहीं रोहित शर्मा 39 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हुए। नीदरलैंड के लिए वैन मीकरन और क्लासेन ने 1-1 विकेट झटका।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार