IND vs NZ: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) वनडे और टी20 क्रिकेट में अपने खराब प्रदर्शन को लेकर लगातार आलोचकों के निशाने पर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भी उनका फ्लॉप शो जारी रहा और वो 16 गेंद में महज 10 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे वनडे मैच की शुरुआत से पहले कमेंटेटर हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) ने ऋषभ पंत के साथ इंटव्यू किया। इस दौरान पंत को हर्षा भोगले के सवाल पर गुस्सा होते हुए देखा गया।

Advertisement

ऋषभ पंत से हर्षा भोगले ने किया सवाल

Advertisement

हर्षा भोगले ने ऋषभ पंत से सवाल पूछते हुए कहा, 'मैंने वीरू से बहुत साल पहले ये सवाल पूछा था अब आपसे पूछ रहा हूं। ऐसा लगता था कि वाइट बॉल गेम इनकी खास बात होगी लेकिन आपका टेस्ट रिकॉर्ड सबसे अच्छा है?' इस सवाल के जवाब में पंत कहते हैं, 'सर रिकॉर्ड तो बस एक नंबर है मेरे हिसाब से मेरा वाइट बॉल का रिकॉर्ड भी कोई खराब नहीं है।'

30-32 साल का हो जाऊंगा तब करना आप तुलना

जिसपर हर्षा भोगले कहते हैं, 'मैं खराब नहीं कह रहा हूं बस तुलना कर रहा हूं।' ऋषभ पंत अपनी बात को पुरी करते हुए कहते हैं, 'तुलना करना तो सर अपनी लाइफ का पार्ट ही नहीं है। अभी मैं 24-25 साल का हूं तुलना करना है तो मैं जब 30-32 साल का हो जाऊंगा तब करना आप। उससे पहले तो कोई लॉजिक नहीं है मेरे लिए।

ऋषभ पंत ने बताया किस नंबर पर खेलना है पसंद

Advertisement

अगर आपसे पूछा जाए ऋषभ की टी20, टेस्ट और वनडे में किस नंबर पर बैटिंग करना चाहोगे? इस सवाल के जवाब में पंत ने कहा, 'सर टी20 में ओपनिंग चुनुंगा मैं ODI में नंबर 4-5 चुनुंगा और टेस्ट में तो मैं खेल ही रहा हूं नंबर 5 पर अभी। अलग-अलग पोजिशन पर खेलने पर गेम प्लान बदलता है। नंबर 6-7 पर खेलना है या ओपनिंग करना है दोनों में गेम प्लान अलग-अलग ही होता है।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार