IND vs NZ: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ट्रोल हो रहे हैं। वनडे और टी20 में लगातार खराब प्रदर्शन के चलते ऋषभ पंत आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भी उनका फ्लॉप शो जारी रहा और वो 16 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

आउट होने के बाद ऋषभ पंत को ड्रेसिंग रूम में मसाज करवाते हुए देखा गया जिसका वीडियो सामने आया है। अक्सर थकान के बाद खिलाड़ी खुद की बॉडी को रिलेक्स करने के लिए मसाज करवाते हैं। ऋषभ पंत के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बेचारा क्या करे थक गया ना दोहरे शतक से मात्र 190 रन दूर रह गया।'

Advertisement

दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत ही थक गया है ये। इसे 10 रन बनाने में दिक्कत हुई। क्या पारी खेली भाई। इसे दोहराते रहो ऋषभ पंत।' इसके अलावा भी यूजर्स ऋषभ पंत के मसाज वाले वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे दोनों में ही ऋषभ पंत फ्लॉप रहे हैं।

फैंस मांग कर रहे हैं कि ऋषभ पंत को ड्रॉप करके संजू सैमसन को टीम में शामिल किया जाए। वहीं अगर मैच की बात करें तो तीसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 47.3 ओवर में 219 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 51 रनों की पारी खेली। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 18 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। मैच बारिश की वजह से रुका हुआ है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार