IND vs NZ: इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा बतौर फुलटाइम कप्तान पहली बार नजर आ रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में रोहित ने शानदार कप्तानी करते हुए भारतीय टीम को 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी है। रोहित शर्मा की कप्तानी का स्टाइल थोड़ा अलग है जो उनके खेल में साफ झलकता भी है।

Advertisement

अगर धोनी से रोहित की तुलना करें तो पाएंगे कि हिटमैन थाला धोनी से बिल्कुल अगल हैं। धोनी अपनी कप्तानी में बामुश्किल ही प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते थे वहीं रोहित शर्मा ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को मौका देने में यकीन रखते हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मुकाबला जीतने के बाद कहा, ' ये टीम काफी यंग है। कई खिलाड़ियों ने काफी कम गेम खेले हैं। कई खिलाड़ी अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं, उनका वक्त जरुर आएगा।'

रोहित शर्मा की ये बात युवा खिलाड़ियों में जान फूंकने का काम कर सकती है। टीम इंडिया के साथ आवेश खान, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन जैसे युवा खिलाड़ी जुड़े हैं जो टीम इंडिया के लिए खेलने के इच्छुक हैं। भारत सीरीज 2-0 से जीत चुकी है ऐसे में अगर अगले टी-20 मुकाबले में इन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो इसमें शायद ही किसी को हैरानी हो।

वहीं टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ बीते दिनों इस बात को कह चुके हैं कि मैं चाहूंगा कि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को टीम इंडिया में खेलने का मौका मिले। मेरे रहते हुए कोई भी खिलाड़ी बिना खेले वापस नहीं आ सकता है। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला 21 नवम्बर को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाना है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार