India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया तीसरा वनडे बारिश की भेंट चढ़ गया। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल (Hagley Oval in Christchurch) में खेले गए इस मैच की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल को उनके चिर परिचित अंदाज में मस्ती के मूड में देखा गया।

Advertisement

मैच शुरू होने से पहले टीवी प्रेजेंटर गौरव कपूर मोहम्मद कैफ और तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के साथ बातचीत कर रहे थे। तीनों के बीच गेंदबाजों को लेकर बातचीत चल रही थी। तभी युजवेंद्र चहल चुपके से आशीष नेहरा के पीछे छिपकर बातें सुनने लगते हैं। तब गौरव कपूर ने कहा, 'नेहरा आपके पीछे गेंदबाज खड़ा है।' आशीष नेहरा ने पीछे मुड़कर देखा तो युजवेंद्र चहल उनके पीछे खड़े थे। 

Advertisement

जिसके बाद आशीष नेहरा ने चहल की तरफ देखा और कहा, 'ये बॉलर नहीं, ऑलराउंडर है।' चहल यह सुनकर हंसने लगे इसके बाद गौरव कपूर ने फिर चहल से पूछा कि क्या वो आज बल्लेबाजी करने उतरेंगे? आशीष नेहरा ने कहा, 'चहल ओपन करेंगे।' 

चहल वापस जा रहे थे और जाते वक्त बोले, 'नहीं नहीं मैं नौवें नंबर पर आऊंगा।' वहीं मैच के दौरान चहल नौवें नंबर पर गेंदबाजी करने आए लेकिन कुछ कमाल नहीं कर सके। चहल ने 22 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाए। वहीं अगर मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.3 ओवर में 219 रन बनाए थे। वाशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 51 रनों की पारी खेली। मैच रद्द होने से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने 18 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार