IND vs PAK Asian Games 2026 Final: एशियन गेम्स 2026 के मेन्स क्रिकेट इवेंट का महामुकाबला यानी भारत और पाकिस्तान के बीच का फाइनल मैच शनिवार (3 अक्टूबर) को जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना है। गोल्ड मेडल के लिए होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच पर सभी की निगाहें टिकी हैं, लेकिन मौसम ने फैंस और दोनों टीमों की चिंता बढ़ा दी है।
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई है, वहीं पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया है। हालांकि, निशिन में शनिवार को होने वाले मैच के दौरान मौसम एक बड़ा खलनायक बन सकता है।
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह के समय बारिश की 62% संभावना जताई गई है, जो दोपहर तक घटकर 25% हो सकती है। इस मुकाबले में बारिश का खतरा इसलिए ज्यादा अहम हो जाता है क्योंकि इस बार एशियन गेम्स के नियम पिछली बार से काफी अलग हैं। 2023 के हांगझाऊ एशियन गेम्स में जब भारत और अफगानिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला बारिश में बह गया था, तब बेहतर T20I रैंकिंग के आधार पर भारत को गोल्ड मेडल दे दिया गया था। लेकिन इस बार यह पुराना नियम लागू नहीं होगा।
अगर मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?
2026 एशियन गेम्स के मौजूदा नियमों के अनुसार, अगर भारत-पाकिस्तान के बीच का फाइनल मैच बारिश की वजह से बिना किसी नतीजे के रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों के बीच गोल्ड मेडल बांट दिया जाएगा। यानी कोई एक टीम विजेता बनने के बजाय भारत और पाकिस्तान दोनों को ही संयुक्त रूप से गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
भारतीय टीम एशियन गेम्स के इतिहास में केवल दूसरी बार हिस्सा ले रही है और उसकी कोशिश हांगझाऊ में जीते अपने गोल्ड मेडल को सफलतापूर्वक डिफेंड करने की होगी। अब देखना यह होगा कि शनिवार को मैदान पर भारत-पाकिस्तान का खेल जमेगा या फिर बारिश खेल का मजा किरकिरा करेगी।
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम:
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम।
Also Read: LIVE Cricket Score
एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान टीम:
साहिबजादा फरहान (कप्तान), सईम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), हसन नवाज, हैदर अली, अब्दुल समद, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफयान मोकिम, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अराफात मिन्हास, साद मसूद, माज सदाकत, अली रजा।