भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को क्रिकेट इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबले में से एक खेला गया। इस मैच के दौरान कई दिल की धड़कनें बढ़ा देने वाले क्षण देखने को मिले। वहीं पहली पारी के अंतिम ओवर में, एक फैन सुरक्षा घेरे को तोड़कर स्टेडियम में प्रवेश कर गया। अतीत में इन्हें एक सामान्य घटना के रूप में देखा जाता था लेकिन, अब जब परिस्थितियां बदल गई हैं, तो ऐसा करने पर सजा भी गंभीर हो गई है।

Advertisement

20 वें ओवर की पहली गेंद के बाद फैन स्टेडियम में घुसता है और गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास उनका ऑटोग्राफ लेने चला जाता है। भुवनेश्वर कुमार फैन से थोड़ा दूरी बनाते हैं। कुछ देर खेल इस घटना से प्रभावित होता है। जब तक सिक्योरिटी वाले उस फैन को स्टेडियम से बाहर खदेड़ते इतनी देर में टीम इंडिया रणनीति बनाते हुए नजर आती है।

Advertisement

भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के साथ डिस्कसन करते हुए देखा जाता है। आखिरी ओवर में भुवनेश्वर ने शाहीन अफरीदी को आउट करते हुए उस ओवर में 10 रन दिए थे। वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को 4 विकेट से शिकस्त दी थी।

अंतिम गेंद तक चले इस मुकाबले में भारत को जीतने के लिए 160 रनों की दरकार थी। 31 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया के लिए रनचेज मुश्किल था लेकिन विराट कोहली के नाबाद 82 और हार्दिक पांड्या के 40 रनों की पारी के बदौलत टीम इंडिया ने लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना अगला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलना है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार