श्रीलंका ने गुवाहाटी वनडे में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया लेकिन रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दसुन शनाका का ये फैसला गलत साबित कर दिया। रोहित शर्मा तो गजब के फॉर्म में नजर आए और टी-20 मोड में बल्लेबाज़ी करते दिखे। शुभमन और रोहित ने 19.4 ओवर में 143 रनों की साझेदारी करके भारत को तेज़ शुरुआत दिलाई। इस दौरान शुभमन तो 70 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन रोहित ने हमला जारी रखा।

Advertisement

ऐसा लग रहा था कि रोहित शर्मा गुवाहाटी में अपना शानदार रिकॉर्ड कायम रखेंगे और एक और शतक जड़ देंगे लेकिन जब वो 83 के स्कोर पर पहुंचे तो दिलशान मदुशंका ने उन्हें क्लीन बोल्ड करके करोड़ों भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया। 24वें ओवर की पहली गेंद को रोहित ने क्रीज़ के अंदर खड़े-खड़े खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्टंप्स से जा टकराई।

Advertisement

आउट होने के बाद रोहित शर्मा के चेहरे पर निराशा साफ देखी जा सकती थी और वो खुद से ही नाराज दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो शुभमन-रोहित के बाद विराट कोहली ने भी शानदार बल्लेबाज़ी की और 100 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए अपना अर्द्धशतक पूरा किया।

ताजा समाचार लिखे जाने तक भारत ने 38.2 ओवर में 280 रन बना लिए थे और विराट कोहली 55 गेंदों में 62 रन जबकि केएल राहुल 24 गेंदों में 33 रन बनाकर खेल ऱहे थे। ऐसे में भारतीय टीम चाहेगी कि यहां से 400 के आसपास का स्कोर बनाया जाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार