भारतीय टीम जनवरी में एशिया कप विनर श्रीलंका के साथ टी20 सीरीज खेलनी वाली है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच 03 जनवरी को खेला जाएगा।

Advertisement

IND vs SL 1st T20I: Match Preview

Advertisement

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसमें ब्लू आर्मी की अगुवाई हार्दिक पांड्या करेंगे। रोहित शर्मा, केएल राहुल, और विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं होंगे। साल 2022, भारतीय टीम के लिए टी20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा रन बनाए। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने 31 मैचों में 1164 रन ठोके थे। इसके अलावा वह आईसीसी टी20 नंबर 1 प्लेयर भी हैं। हार्दिक पांड्या ने भी साल 2022 में अच्छा प्रदर्शन किया। हार्दिक के बैट से 25 मैचो में 607 रन निकले। संजू सैमसन और ईशान किशन विकेटकीपर बैटर के तौर पर टीम में शामिल किये गए हैं। हाल ही में ईशान किशन ने वनडे फॉर्मेट में तूफानी दोहरा शतक जड़ा था। इनके अलावा हार्दिक की सेना में ऋतुराज गायकवाड, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी भी होंगे।

भारतीय टीम में यंग गन नजर आएगी। श्रीलंका के खिलाफ अर्शदीप सिंह पेस अटैक की अगुवाई करेंगे। उनके साथ हर्षल पटेल का अनुभव और उमरान मलिक की रफ्तार होगी। इनके अलावा मुकेश कुमार और गन गेंदबाज़ शिवम मावी को भी टीम में चुना गया है। स्पिन डिपार्टमेंट युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल और वॉशिंगन सुंदर संभालेंगे।

श्रीलंका के लिए साल 2022 में पथुम निसांका ने टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाए। इस बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज़ ने 24 मैचों में 713 रन ठोके। कुसल मेंडिस ने 20 मैचों में 132.23 की स्ट्राइक रेट से 521 रन ठोके थे। कप्तान दासुन शनाका ने 24 मैचों में 135.79 की स्ट्राइक रेट से 497 रन अपने नाम किये। भारतीय टीम को कड़ी टक्कर देने के लिए चरित असलंका और धनंजय डी सिल्वा को भी अपने बल्ले का दम दिखाना होगा।

वानिंदु हसरंगा का प्रदर्शन शानदार रहा है। साल 2022 में हसरंगा ने 19 मैचों में 34 विकेट चटकाए। हसरंगा के अलावा महेश थीक्षना ने भी 22 विकेट झटके। एशेन बंडारा, दिलशान मदुशंका, और लाहिरू कुमारा भी भारतीय टीम को परेशान कर सकते हैं।

Advertisement

IND vs SL 1st T20I: Match Details

दिन – मगंलवार, जनवरी 03, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार 07:00 बजे
वेन्यू – वानखेडे स्टेडियम, मुंबई

Today's Match Prediction: Who will win today's cricket match? IND vs SL 1st T20I

Advertisement

भारतीय टीम श्रीलंका से बेहतर नज़र आ रही है। सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम फेवरेट रहेगी।

IND vs SL Head-to-Head

कुल – 26
भारत -17
श्रीलंका – 08
बेनतीजा - 01

Advertisement

IND vs SL 1st T20I: Where to Watch?

भारत श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित की जाएगी। क्रिकेट फैंस ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर भी गेम को इन्जॉय कर सकते हैं।

IND vs SL 1st T20I Team News

Advertisement

दोनों ही टीमों के सभी खिलाड़ी मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। किसी भी प्लेयर के चोटिल होने की खबर सामने नहीं आई है।

IND vs SL 1st T20I Probable Playing XI

भारत - ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक

Advertisement

श्रीलंका - पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षना, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका

IND vs SL 1st T20I Fantasy XI

विकेटकीपर - कुसल मेंडिस, ईशान किशन
बल्लेबाज - सूर्यकुमार यादव (कप्तान), भानुका राजपक्षे, पथुम निसांका
ऑलराउंडर - हार्दिक पंड्या, वानिन्दु हसरंगा (उपकप्तान), दीपक हुड्डा
गेंदबाज - युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, महेश थीक्षना

Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार