10 जनवरी। साल 2015 के बाद टी-20 इंटरनेशनल में अपना दूसरा मैच खेल रहे संजू सैमसन 2 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन भले ही 6 रन ही बना पाए लेकिन जब वो बल्लेबाजी  करने आए और पहली ही गेंद पर छक्का जमाकर फैन्स का दिल जीत लिया। 

Advertisement

आपको बता दें कि संजू सैमसन ने अपनी पारी की पहली ही गेंद पर छ्क्का जमाया। संजू सैमसन के छक्के को देखकर डगआउट में बैठे कप्तान कोहली भी जश्न मनानें के लिए खड़े हो गए।

Advertisement

लेकिन दुर्भाग्य ,से अपनी पारी की दूसरी ही गेंद का सामना करने के क्रम में एल्बी डब्लू आउट हो गए। संजू सैमसन को वानिंदु हासारांगा ने अपनी गुगली का शिकार बनाया और पवेलियन भेजा। पवेलियन जाते समय ,संजू सैमसन खुद से नाराज नजर आ रहे थे तो वहीं कोहली भी दुखी दिखाई दिए। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार