भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बल्लेबाज़ों ने अपने कप्तान के इस फैसले को बिल्कुल सही साबित करते हुए स्कोरबोर्ड पर एक बार फिर से 350 से ऊपर का स्कोर टांग दिया। इस दौरान शुभमन गिल और विराट कोहली ने शतक भी लगाए लेकिन आप जानते ही हैं कि जब विराट कोहली शतक लगाते हैं तो किसी और की चर्चा हो ही नहीं सकती है।

Advertisement

पिछले चार मैचों में ये विराट का ये तीसरा शतक है और अब दुनिया का यही मानना है कि विराट कोहली अपने पुराने अवतार में वापस आ चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक लगाकर विराट कोहली ने अपने वनडे अंतर्राष्ट्रीय शतकों की संख्या को 46 तक पहुंचा दिया है जबकि कुल मिलाकर उनके अंतर्राष्ट्रीय शतकों की गिनती 74 तक पहुंच चुकी है और अब ऐसा लग रहा है कि वो सचिन के 100 अंतर्राष्ट्रीय शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Advertisement

हालांकि, हम अगर उनके 46वें वनडे शतक की बात करें तो उनका ये शतक 15 जनवरी के दिन आया है और विराट कोहली जब-जब 15 जनवरी के समय मैदान पर उतरते हैं उनका बल्ला शतक से नीचे की बात ही नहीं करता है। ऐसा हम नहीं, ऐसा आंकड़े कह रहे हैं। जी हां, इससे पहले विराट कोहली 3 बार 15 जनवरी के दिन बल्लेबाज़ी के लिए उतरे थे और तीनों बार उन्होंने शतक ही जड़ा। इस दौरान विराट ने 15 जनवरी के दिन तीन बार वनडे में और एक बार टेस्ट में शतक जड़ा है।

Century in 2017, 2018, 2019 and 2023 on 15th January #ViratKohli pic.twitter.com/ts22MBtO4o

— Kumar Gourav (@TheKumarGourav) January 15, 2023

Also Read: LIVE Score

इसलिए हम कह सकते हैं कि विराट के लिए 15 जनवरी का दिन बहुत खास है और अगर भविष्य में किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल 15 जनवरी को हुआ और भारत फाइनल में हुआ तो यकीन मानिए विरोधी टीमें विराट कोहली से कांपती दिखेंगी। अगर इस मैच की बात करें तो विराट कोहली ने श्रीलंकाई गेंदबाजों पर फिर से रहम नहीं दिखाया और मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। विराट कोहली ने शतक लगाने की जो रफ्तार पकड़ी है, अब वो धीमी होती नहीं दिख रही है ऐसे में अब फैंस यही चाहते हैं कि वो सचिन के 100 शतकों के रिकॉर्ड को भी तोड़ें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार