India vs Sri Lanka, 3rd T20I - Fantasy and Probable XI: भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। जिसके बाद रविवार (27 फरवरी) को खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी मैच में मेजबान टीम श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने के इरादे से मेदान पर उतरेगी। दूसरी तरफ श्रीलंका इस मैच को जीतकर अपना सम्मान बचाने के लिए खेलती नज़र आने वाली है।

Advertisement

IND vs Sri Lanka : मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

तारीख- रविवार, 27 फरवरी 2022
समय- भारतीय समय के अनुसार दोपहर 7.00 बजे
जगह- हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला

मैच प्रीव्यू: भारत बनाम श्रीलंका 

भारतीय टीम के बल्लेबाज़ों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया था। श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और रविंद्र जडेजा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को दूसरे मैच में जीत दिलवाई। ऐसे में अगर चोटिल ईशान किशन को आराम दिया जाता है तो मयंक अग्रवार को मौका मिल सकता है।

भारतीय गेंदबाज़ी आक्रमण में भी बदलाव होने की संभावना है। तीसरे मैच में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज या आवेश खान को शामिल किया जा सकता है। वहीं युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।

Advertisement

पथुम निसानका और दसुन शनाका अच्छी फॉर्म में नज़र आए हैं। ऐसे में अगर दिनेश चाड़ीमल को रेस्ट दिया जाता है, तो धनंजय डी सिल्वा के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावनाएं है।

दूसरे मैच की शुरूआत में श्रीलंकाई गेंदबाज़ों ने सीम और स्विंग से भारतीय बल्लेबाज़ों के लिए काफी परेशानियां खड़ी की थी ऐसे मैं श्रीलंकाई टीम उसी बॉलिंग लाइनअल के साथ तीसरे मैच में भी उतरना चाहेगी।

IND vs SL: कौन होगा, किस पर भारी?

Advertisement

तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने अब तक दोनों ही मैचों में एक तरफा जीत हासिल की है। यहीं वज़ह है कि मेजबान टीम तीसरे मैच में भी फेवरेट मानी जा रही है।

भारत-श्रीलंका टी20 रिकॉर्ड (IND v SL Head-to-Head)

कुल - 24 
भारत - 16 
श्रीलंका - 7 
बेनतीजा - 1  

Advertisement

टीम न्यूज (Team News For The 3rd T20I India v Sri Lanka)

भारत - ईशान किशन को दूसरे मैच के दौरान सर पर चोट लगी थी, जिसके कारण उन्हें तीसरे मैच में आराम दिए जाने की संभावना है।

श्रीलंका - दिनेश चांदीमल भी दूसरे मैच में चोट के कारण परेशान नज़र आए थे, ऐसे में उन्हें भी तीसरे मैच में आराम दिया जा सकता है।

Advertisement

संभावित प्लेइंग इलेवन (India vs Sri Lanka Probable XI)

भारत - रोहित शर्मा(कप्तान), ईशान किशन/ मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, दीपक हुड्डा, वेंकटेश अय्यर, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह/ मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल

श्रीलंका - कामिल मिशारा, पथुम निसानका, चरिथ असलंका, दनुष्का गुनाथिलका, दिनेश चांडीमल/धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, प्रवीण जयविक्रमा, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा   

Advertisement

भारत बनाम वेस्टइंडीज फैंटेसी इलेवन (India v West Indies: Fantasy XI For 3rd T20I)

विकेटकीपर- संजू सैमसन
बल्लेबाज - रोहित शर्मा,पथुम निसानका, चरिथ असलंका, श्रेयस अय्यर 
ऑलराउंडर- वेंकटेश अय्यर, रविंद्र जडेजा, दसुन शनाका
गेंदबाज़- दुष्मंथा चमीरा, हर्षल पटेल, लहिरू कुमारा

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार