IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार (17 अगस्त) को श्रीलंका के युवा ऑलराउंडर सोनल दिनुशा (Sonal Dinusha) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। 25 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा।

Advertisement

अपने करियर का सिर्फ चौथा टेस्ट खेल रहे दिनुशा ने 168 गेंदों में 100 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 167 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और उनकी पारी में चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। दिनुशा का यह शतक इसलिए भी खास रहा क्योंकि इसके साथ ही उन्होंने भारत के खिलाफ श्रीलंका के लिए नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की खास लिस्ट में जगह बना ली।

वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले श्रीलंका के सिर्फ चौथे नंबर-6 बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले अर्जुन रणतुंगा, तिलकरत्ने दिलशान और दिनेश चांदीमल ही भारत के खिलाफ यह कारनामा कर पाए थे।

भारत के खिलाफ टेस्ट में नंबर-6 पर श्रीलंका के लिए शतक

  • अर्जुन रणतुंगा – 111 रन, कोलंबो, 1997
  • तिलकरत्ने दिलशान – 125* रन, कोलंबो, 2008
  • दिनेश चांदीमल – 162* रन, गाले, 2015
  • सोनल दिनुशा – 100 रन, गाले, 2026

दिनुशा ने ऐसे समय पर यह शतकीय पारी खेली, जब श्रीलंकाई टीम मुश्किल में थी। एक समय मेजबान टीम ने सिर्फ 90 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे और भारतीय गेंदबाज पूरी तरह हावी नजर आ रहे थे। इसके बाद सोनल दिनुशा ने निरोशन डिकवेला के साथ मिलकर श्रीलंकाई पारी को संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 217 गेंदों में 146 रन की शानदार साझेदारी हुई। डिकवेला ने भी इस साझेदारी में अहम योगदान देते हुए 115 गेंदों में 80 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

दोनों की बेहतरीन साझेदारी ने श्रीलंका को शुरुआती झटकों से उबरने में मदद की। हालांकि, भारत के पहली पारी के 462 रन के जवाब में श्रीलंका की टीम 284 रन पर ऑलआउट हो गई।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार