भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज (IND vs SL Test) का आगाज होगा जिसका पहला मुकाबला गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस सीरीज के शुरू होने से पहले मेजबान श्रीलंका टीम के खेमे (Sri Lanka Cricket Team) से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लंकाई टीम के दो बड़े बल्लेबाज़ पथुम निसांका (Pathum Nissanka) और कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाएंगे।

Advertisement

RevSportz ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि श्रीलंकाई चयनकर्ता चोटिल पुथम निसांका और कुसल मेंडिस के फिटनेस टेस्ट के नतीजे का ही इंतजार कर रहे थे जिस वज़ह से उन्होंने टेस्ट सीरीज के लिए अपनी स्क्वाड भी घोषित नहीं की।

निरोशन डिकवेला की वापसी: रिपोर्ट के अनुसार निसांका और मेंडिस की गैरमौजूदगी में अब 33 वर्षीय निरोशन डिकवेला को टेस्ट टीम में शामिल किया जाएगा, जो कि अपने देश के लिए तीन साल बाद कोई इंटरनेशनल मुकाबला खेलेंगे। उन्होंने साल 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला था। उनके पास 54 टेस्ट मैचों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने लगभग 31 की औसत से 2,757 रन बनाए।

इसके अलावा 26 वर्षीय निशान मदुष्का को भी टेस्ट स्क्वाड में जगह मिलने की संभावना है। उन्होंने भारत के खिलाफ अभ्यास मुकाबले में अपनी दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया था।

बात करें अगर तेज गेंदबाजी की तो असिथा फर्नांडो अगुवाई करेंगे, जबकि लाहिरू कुमारा और विश्वा फर्नांडो भी टीम में हो सकते हैं। स्पिन गेंदबाज़ी की जिम्मेदारी प्रभात जयसूर्या संभालेंगे और बल्लेबाजी में धनंजय डी सिल्वा, कामिंदु मेंडिस, दिनेश चांदीमल और लाहिरू उदारा अहम भूमिका में रहेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार