India vs West Indies 1st T20 Match Prediction: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 06 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2026 के वर्ल्ड कप में खेला गया था। ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर हुआ था जहां भारतीय टीम ने 19.2 ओवर में 196 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले के हीरो संजू सैमसन थे, जिन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए थे।
IND vs WI 1st T20: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - इकाना स्टेडियम, लखनऊ
Ekana Cricket Stadium, Lucknow Pitch Report
इकाना के मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलेगा या लो स्कोरिंग, ये कहना थोड़ा मुश्किल है। इसका कारण यहां मिलने वाली ब्लेक साइल और रेड साइल पिच है। ब्लेक साइल पिच पर स्पिनर्स के लिए मदद होती है और बाउंस भी कम होता है। इस कारण बल्लेबाज़ों को रन बनाने में तकलीफ होती है। दूसरी तरफ रेड साइल विकेट पर बल्लेबाज़ कहर बरपाते हैं और जमकर रन बनाते हैं। इस पर तेज गेंदबाज़ों के लिए थोड़ी मदद रहती है और बॉल अच्छे उछाल के साथ बैट पर पहुंचता है।
बताते चलें लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर अब तक तक 9 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं, जिसमें से पांच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां T20I में पहली पारी का औसत स्कोर 151 रन रहा है।
IND vs WI T20 Head To Head Record
कुल - 31
भारत - 20
वेस्टइंडीज - 10
बेनतीजा - 01
IND vs WI 1st T20 : Where to Watch?
भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Star Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म Jio Hotstar app पर भी इन्जॉय कर सकते हो।
IND vs WI 1st T20: Player to Watch Out For
भारतीय की टीम से अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और अक्षर पटेल स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर वेस्टइंडीज टीम की तो शाई होप, रोवमैन पॉवेल और अकील हुसैन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
India vs West Indies 1st T20 Probable Playing XI
India T20 Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
West Indies T20 Probable Playing XI: कालिम पूरन, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, अमीर जंगू, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रॉस्टन चेज/गुडाकेश मोती, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, शमर जोसेफ।
India vs West Indies Today's Match Prediction
इस टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
IND vs WI 1st T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, IND vs WI Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, India vs West Indies Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।