IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार (3 अक्टूबर) को न्यू चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार स्कोर खड़ा किया और वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 352 रन का लक्ष्य रखा।

Advertisement

भारत की इस पारी में सबसे पहले रोहित शर्मा ने अपनी फॉर्म को जारी रखते हुए 85 गेंदों में 92 रन की पारी खेली और ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी कर भारत की पारी संभाली। ऋतुराज गायकवाड़ ने भी अच्छी लय दिखाते हुए 69 गेंदों में 57 रन बनाए।

वहीं इसके बाद केएल राहुल ने मोर्चा संभाला और 87 गेंदों में नाबाद 129 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6  छ्क्के शामिल रहे। इसके अलावा नमन धीर ने भी 21 गेंदों में 30 रन जोड़े और पांचवे विकेट के लिए राहुल के साथ 65 रन की अहम साझेदारी निभाई थी। 

इन पारियों के चलते टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 351 रन बनाए।

वेस्टइंडीज के लिए गेंदबाजी में जेडन सील्स सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। कीमो पॉल ने 2 विकेट लिए, जबकि गुडाकेश मोती को 1 सफलता मिली।

टीमें इस मैच के लिए
भारत (प्लेइंग XI): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अंशुल कंबोज, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI): जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, शाई होप, आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स, विटेल लॉज़।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार