West Indies vs India 4th T20I, Dream 11 Team: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शनिवार को सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क स्टेडियम, फ्लोरिडा में खेला जाएगा। इस मैदान पर बड़े स्कोर बनते हैं ऐसे में आप चौथे टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव पर दांव खेल सकते हैं।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव अच्छी फॉर्म में हैं, उन्होंने पिछले मुकाबले में 44 गेंदों पर 83 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इतना ही नहीं, SKY अब तक 51 टी20 मुकाबलों में 45.64 की औसत से कुल 1780 रन बना चुके हैं, ऐसे में वह कप्तान के तौर पर एक अच्छी पसंद होंगे। उपकप्तान के तौर पर आप हार्दिक पांड्या और निकोलस पूरन को चुन सकते हो।

Advertisement

WI vs IND 4th T20I: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 12 अगस्त, 2023
समय - 08:00 PM IST
वेन्यू - सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क स्टेडियम, फ्लोरिडा

WI vs IND, Pitch Report

यह मुकाबला सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क स्टेडियम, फ्लोरिडा में खेला जाएगा। अब तक यहां कुल 14 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 11 मैच जीते हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 164 रन रहा है। इस मैदान पर बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज मैच इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

WI vs IND: Where to Watch?

वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारत में डीडी स्पोर्ट्स पर प्रसारित किये जाएंगे। इसके अलावा क्रिकेट फैंस यह मैच जियो सिनेमा और फैन कोर्ड पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

WI vs IND T20I Head to Head To Record

Advertisement

कुल - 28
वेस्टइंडीज - 09
भारत - 18
बेनतीजा - 01

West Indies vs India 4th T20I, Dream 11 Team

विकेटकीपर - निकोलस पूरन
बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवास, तिलक वर्मा
ऑलराउंडर - हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), काइल मेयर्स
गेंदबाज- कुलदीप यादव, अल्जारी जोसेफ

Advertisement

बैकअप - युजवेंद्र चहल, रोमारियो शेफर्ड, संजू सैमसन

West Indies Probable Playing XI 

ब्रैंडन किंग, काइय मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, रॉस्टन चेस, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय

Advertisement

India Probable Playing XI 

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार