IND vs WI 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार (17 अक्टूबर) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया पांचवां और निर्णायक टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इसके साथ ही दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। इस निर्णायक मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करने की दोनों टीमों की उम्मीदों पर बारिश ने पानी फेर दिया।

बारिश के कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हो सका। इसके बाद मैच को 9-9 ओवर का कर दिया गया। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इस अहम मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए थे। मयंक यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया, जबकि नितीश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे की वापसी हुई। भुवनेश्वर की भारतीय प्लेइंग इलेवन में करीब चार साल बाद वापसी हुई थी, लेकिन बारिश के कारण भारतीय फैंस उन्हें गेंदबाजी करते हुए नहीं देख पाए।

बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय पारी में अभिषेक शर्मा (6 रन) के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने महज 10 गेंदों में 30 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई।

दूसरे छोर पर संजू सैमसन बल्लेबाज ने भी तेजी से रन जोड़े और 7 गेंदों में 16 रन बनाए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने 14 गेंदों में 22 रन बनाए, जबकि आखिरी ओवरों में नमन धीर भी अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 6 गेंदों 24 रन बनाकर खेल रहे थे।

हालांकि, इसी बीच भारत की पारी 7.4 ओवर में 118 रन तक पहुंची ही थी कि बारिश ने एक बार फिर खेल रोक दिया। बारिश के कारण मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका और आखिरकार इसे रद्द करने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार