वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में धूल चटाने के बाद अब टीम इंडिया की निगाहें टी20 सीरीज पर हैं। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज़ आज यानि 16 फरवरी से होने जा रहा है। हालांकि, पहले टी-20 से पहले रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान उनके साथ एक ऐसी घटना हुई कि वो खुद कुछ सेकेंड के लिए हैरान रह गए।

Advertisement

ये घटना तब हुई जब हिटमैन वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल का जवाब दे रहे थे। हिटमैन बातचीत कर रहे थे लेकिन तभी पीछे से एक आवाज़ आती है जिसे सुनकर रोहित के होश उड़ जाते हैं। बैकग्राउंड में आई इस आवाज़ में कहा जा रहा था 'थर्ड वर्ल्ड वार का काउंटडाउन ऑन।'

Advertisement

इस आवाज को सुनने के बाद रोहित कुछ सेकेंड के लिए रुक जाते हैं और उनके होश उड़े दिखते हैं। इस दौरान वो हंसने भी लगते हैं और दोबारा बात करना शुरू कर देते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस काफी मज़ेदार कमेंट कर रहे हैं। 

वहीं, अगर पहले टी-20 की बात करें तो रोहित शर्मा टी-20 में भी कप्तानी करते दिखेंगे और विराट कोहली एक बार फिर उनकी कप्तानी में खेलेंगे। ऐसे में सवाल ये भी उठ रहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में ओपनिंग कौन करेगा। इस लिहाज से ये टी-20 सीरीज काफी मज़ेदार होने वाली है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार