India vs Zimbabwe: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर है जहां उसे 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। 18 तारीख को खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों को अभ्यास करते हुए देखा गया। इस अभ्यास सत्र को देखने के लिए भी भारतीय फैंस मैदान पर मौजूद थे। जब-जब टीम इंडिया नेट-प्रेक्टिस करती है तब-तब भारतीय फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए पहुंच जाते हैं। 

Advertisement

ऐसा ही कुछ देखने को मिला हरारे के मैदान पर जहां टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से पहले प्रैक्टिस कर रही थी। खिलाड़ियो को एक झलक पाने के लिए फैंस पूरा दिन इंतजार कर रहे थे। इस दौरान बिहार के पटना शहर से एक फैन ईशान किशन को सपोर्ट करने के लिए आया था। जाने माने खेल पत्रकार विमल कुमार ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है।

Advertisement

ईशान के इस सपोर्टर का नाम था सोनू और उसने जैसे ही ईशान किशन को देखा उसने कहा, 'ईशान भाई मैं पटना से हूं यशस्वी का दोस्त' लड़के की बात सुनकर ईशान किशन कहते हैं, 'अरे भाई मैं भी पटना से हूं तुम यहां क्या कर रहे हो?' जिसपर लड़का कहता है, 'मैं यहां काम करता हूं भाई।'

जिसपर ईशान किशन नेट प्रैक्टिस बीच में छोड़कर फैन से मिलने जाते हैं और उसका दिन बना देते हैं। ईशान किशन फैंस को वक्त देते हैं उनके साथ सेल्फी खिंचवाते हैं उनका हालचाल पूछते हैं। ईशान किशन के अलावा अक्षर पटेल को भी इस फैंस का दिन बनाते हुए देखा गया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार