भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसमें ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है।

Advertisement

IND-W vs AUS-W 4th T20I: Match Preview

Advertisement

मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया की बैटर फॉर्म में नज़र आईं हैं। बेथ मूनी ने अब तक सीरीज में दो हाफ सेंचुरी के साथ कुल 201 रन बनाए हैं। उनके अलावा टहलिए मैकग्रा ने भी 132.14 की स्ट्राइक रेट से कुल 111 रन बनाए हैं। पिछले मैच में एलिस पेरी ने 159.57 की स्ट्राइक रेट से तूफानी अंदाज में 75 रन ठोके थे। कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया ने बैटिंग करते हुए भारतीय टीम को मुश्किलों में डाला है।

येलो आर्मी के गेंदबाज़ों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। जोनासन, जिन्होंने महज़ सीरीज में अब तक एक मैच खेला उनके अलावा सभी ने सफलताएं हासिल की है। हीथर ग्राहम टीम की सबसे सफल गेंदबाज़ हैं जिन्होंने एक मैच में तीन विकेट झटके थे। उनके अलावा एश गार्डनर ने भी तीन विकेट अपने नाम किए हैं। डार्सी ब्राउन, एलिस पेरी और एन्नाबेल सदरलैंड ने भी दो-दो विकेट झटके हैं।

भारतीय महिला टीम के लिए सीरीज में टॉप स्कोरर अब तक स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना है। मंधाना ने 36 की औसत से तीन मैचों में 108 रन बनाए हैं। उनके अलावा शेफाली वर्मा ने भी 35.66 की स्ट्राइक रेट से 107 रन जोड़े हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सीरीज में 79 और ऋचा घोष ने सिर्फ 63 रन बनाए हैं। बल्लेबाज़ बहुच अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके जो कि बड़ी परेशानी है।

मेजबानों की गेंदबाज़ी भी बहुत असरदार नज़र नहीं आई है। पिछले मैच में रेणुका सिंह, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, और देविका वैद्य ने 2-2 विकेट हासिल किए थे। लेकिन पूरी सीरीज में एक टीम के तौर पर ब्लू आर्मी को सिर्फ 10 विकेट ही मिले हैं।

Advertisement

IND-W vs AUS-W 4th T20I: Match Details

दिन – शनिवार, दिसंबर 17, 2022
समय भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे
वेन्यू - ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई

Today's Match Prediction: Who Will Win Today's Cricket Match IND-W vs AUS-W 4th T20I

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में 2-1 से आगे हैं। मेहमान टीम ही चौथे मुकाबले में फेवरेट रहेगी।

IND-W vs AUS-W Head-to-Head

कुल – 28
भारतीय महिला टीम – 07
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम – 20 
बेनतीजा - 01

Advertisement

IND-W vs AUS-W 4th T20I: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को ओटीटी प्लेफॉर्म हॉटस्टार पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

IND-W vs AUS-W 4th T20I Team News:

Advertisement

दोनों ही टीमों के किसी भी खिलाड़ी की चोटिल होने की खबरे सामने नहीं आई है।

IND-W vs AUS-W 4th T20I Probable Playing XI

भारत महिला - स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, अंजलि सरवानी, रेणुका ठाकुर सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया महिला - एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), बेथ मूनी, टहलिए मैकग्रा, एश गार्डनर, एलिस पेरी, ग्रेस हैरिस, एन्नाबेल सदरलैंड, निकोला केरी, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन

IND vs AUS 4th T20 Fantasy XI

विकेट-कीपर - ऋचा घोष
बल्लेबाज - बेथ मूनी, स्मृति मंधाना (उपकप्तान), हरमनप्रीत कौर
ऑलराउंडर - एलिस पेरी (कप्तान), दीप्ति शर्मा, हीदर ग्राहम, एश गार्डनर
गेंदबाज - मेगन शुट्ट, रेणुका सिंह ठाकुर, डार्सी ब्राउन

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार