Women's Asia Cup 2026 Semi Final 1, IND-W vs BAN-W: महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत के 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 109 रन तक ही पहुंच सकी।

Advertisement

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में गुरुवार (10 सितंबर) को खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 का स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने शानदार पचासा जड़ते हुए 40 गेंदों में 64 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। 

प्रतिका रावल ने भी 24 गेंदों में अहम 20 रन बनाए और दूसरे विकेट के लिए शेफाली के साथ 50 रन की साझेदारी निभाई। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 गेंदों में नाबाद 24 और ऋचा घोष ने 16 गेंदों में 21 रन जोड़े।

बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी में सुल्ताना खातून ने 2 विकेट लिए। नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर और राबेया खान को 1-1 विकेट मिला।

150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं और रनचेज लगातार मुश्किल होता चला गया। बांग्लादेश की ओर से 5वें नंबर की बल्लेबाज शोर्ना अख्तर ने सबसे ज्यादा 18 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाए। इसके अलावा दिलारा अख्तर (21), निगार सुल्ताना (19) और शोभना मोस्तरी (18) कुछ रन जोड़ पाईं।

नतीजा आखिरकार यह रहा कि बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 109 रन तक ही पहुंच सकी और भारत ने 40 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया और महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट अपने नाम किए। नंदनी शर्मा ने भी 2 विकेट चटकाए, जबकि श्री चरणी और प्रेमा रावत को 1-1 सफलता मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score

अब रविवार (13 सितंबर) को होने वाले फाइनल में भारत का सामना दूसरे सेमीफाइनल की विजेता श्रीलंका या पाकिस्तान में से किसी एक टीम से होगा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार