IND-W vs BAN-W Semi Final-1, Women's Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार, 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 08:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल हाल ही में साल 2026 के वर्ल्ड कप में खेला गया था। ये मुकाबला मैनचेस्टर के मैदान पर हुआ था जहां टीम इंडिया ने 16.5 ओवर में 137 रनों का लक्ष्य हासिल करके बांग्लादेश को 5 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले की बेस्ट प्लेयर शेफाली वर्मा थी जिन्होंने 34 गेंदों पर 53 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

IND-W vs BAN-W T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 10 सितंबर 2026
समय - 08:00 PM IST
वेन्यू - दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई

Dubai International Cricket Stadium, Dubai Pitch Report

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को मदद मिल सकती है। शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अगर बल्लेबाज कुछ समय क्रीज पर टिक जाते हैं तो बाद में उनके लिए रन बनाना आसान हो सकता है। बताते चलें कि इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में पहली पारी का औसत स्कोर 139 रन रहा है।

IND-W vs BAN-W T20 Head To Head Record

कुल - 24
भारत - 21
बांग्लादेश - 03

IND-W vs BAN-W T20 : Where to Watch?

महिला एशिया कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Network और OTT प्लेटफॉर्म SonyLiv App पर इन्जॉय कर सकते हैं।

IND-W vs BAN-W T20: Player to Watch Out For

भारतीय टीम से स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर बांग्लादेश टीम की तो निगर सुल्ताना, मारुफा अख्तर और राशिया खान अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

India Women vs Bangladesh Women T20 Probable Playing XI

India Women T20 Probable Playing XI: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़।

Bangladesh Women T20 Probable Playing XI: दिलारा अख्तर, शर्मिन अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर, फाहिमा खातून।

India Women vs Bangladesh Women Today's Match Prediction

महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

IND-W vs BAN-W Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, IND-W vs BAN-W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, India Women vs Bangladesh Women Match Preview, Women's Asia Cup 2026

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार