IND-W vs PAK-W Match Prediction, ICC Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला रविवार, 14 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन स्टेडियम बर्मिंघम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2024 के वर्ल्ड कप में खेला गया था जहां दुबई के मैदान पर टीम इंडिया ने 18.5 ओवर में 106 रनों का लक्ष्य हासिल किया और पाकिस्तान पर 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में अरुंधति रेड्डी ने गज़ब की गेंदबाज़ी की थी और अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे।
IND-W vs PAK-W: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 14 जून 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम, बर्मिंघम
Edgbaston, Birmingham Pitch Report
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टी20 इंटरनेशनल में टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 29 में से 18 मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 148 रन रहा है।
IND-W vs PAK-W T20 Head To Head Record
कुल - 16
भारत महिला - 13
पाकिस्तान महिला - 03
IND-W vs PAK-W T20 : Where to Watch?
ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं।
IND-W vs PAK-W T20: Player to Watch Out For
भारतीय टीम से स्मृति मंधाना और अरुंधित रेड्डी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर पाकिस्तानी टीम की तो फातिमा सना और मुनीबा अली अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकती हैं।
India Women vs Pakistan Women Probable Playing XI
India Women T20 Probable Playing XI: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया/भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधित रेड्डी, राधा यादव/श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर/नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल।
Pakistan Women T20 Probable Playing XI: मुनीबा अली (विकेटकीपर), सायरा जबीन, गल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, डायना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल।
India Women vs Pakistan Women Today's Match Prediction
ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के छठे मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
IND-W vs PAK-W Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, IND-W vs PAK-W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, India Women vs Pakistan Women Match Preview, ICC Women's T20 World Cup 2026
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।