India Women vs Zimbabwe Women 1st T20 Match Prediction: भारत-जिम्बाब्वे विमेंस के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल  क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।

गौरतलब है कि भारत-जिम्बाब्वे विमेंस टीम के बीच आज तक कोई टी20 इंटरनेशनल नहीं खेला गया है। यानी इनके बीच रायपुर में होने वाला T20I एक ऐतिहासिक मुकाबला होगा।

IND-W vs ZIM-W 1st T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल  क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर

Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium, Raipur Pitch Report

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पर शुरुआत में अच्छा उछाल और कैरी देखने को मिलता है, जिससे बल्लेबाज़ों को शॉट खेलने में मदद मिलती है। मैच आगे बढ़ने पर पिच धीमी हो सकती है और स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है। मैदान की बाउंड्री बड़ी हैं, इसलिए बल्लेबाज़ों को बड़े शॉट खेलने के लिए अच्छी टाइमिंग की जरूरत होगी। शाम को ओस पड़ने पर दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करना आसान हो सकता है।

यहां अब तक दो टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से एक रन चेज़ और एक डिफेंड करने वाली टीम ने जीता। यहां T20I में पहली पारी का औसत स्कोर 191 रन रहा है।

IND-W vs ZIM-W T20 Head To Head Record

कुल - 00
भारत - 00
जिम्बाब्वे - 00
बेनतीजा - 00

IND-W vs ZIM-W 1st T20 : Where to Watch?

भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Star Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar app पर भी इन्जॉय कर सकते हो।

IND-W vs ZIM-W 1st T20: Player to Watch Out For

भारतीय की टीम से स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर जिम्बाब्वे टीम की तो केलिस एनधलोवु, जोसेफिन नकोमो और नोमवेलो सिबांडा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

India Women vs Zimbabwe Women 1st T20 Probable Playing XI

India Women T20 Probable Playing XI: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, जी कमलिनी/निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।

Zimbabwe Women T20 Probable Playing XI: केलिस एनधलोवु, बिलव्ड बिज़ा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, चिएद्ज़ा धुरुरु (विकेटकीपर), न्याशा ग्वानज़ुरा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मिशेल मावुंगा, लोरिन फिरी, तेंदाई मकुशा, कुदजाई चिगोरा, नोमवेलो सिबांडा।

India Women vs Zimbabwe Women Today's Match Prediction

इस टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

IND-W vs ZIM-W 1st T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, IND-W vs ZIM-W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, India Women vs Zimbabwe Women Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार