India vs West Indies 1st Test Day 1 Report: भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं। मेजबान भारत पहली पारी में वेस्टइंडीज से अभी भी 41 रन पीछे है। 

Advertisement

भारतीय टीम की शुरूआत ठीक रही, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े। पहला झटका जायसवाल के रूप में लगा, जिन्होंने 54 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। इसके बाद नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे साईं सुदर्शन फ्लॉप रहे औऱ 19 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए। पहले दिन राहुल 114 गेंदों में 53 रन और कप्तान शुभमन गिल 42 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए पहले दिन कप्तान रोस्टन चेज और जेडन सील्स ने 1-1 विकेट लिया। 

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज पहली पारी में सिर्फ 162 रन ही बना सकी।  वेस्टइंडीज के लिए टॉप स्कोरर रहे जस्टिन ग्रीव्स ने 48 गेंद में 32 रन की पारी खेली। वहीं शाई होप ने 36 गेंद में 26 रन और कप्तान रोस्टन चेज ने 43 गेंद में 24 रन बनाए। कैरेबियाई टीम के पांच खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट, जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट, कुलदीप यादव ने 2 विकेट औऱ वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।

टीमें:

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): तेजनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक अथानाज़े, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज़ (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, जोहान लेने, जेडन सील्स।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार