India vs Australia 5th Test Day 2 Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में दूसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही भारत की कुल बढ़त 145 रन हो गई है। दूसरे दिन के अंत पर रविंद्र जडेजा 8 रन औऱ वॉशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

भारत के लिए दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों मे 6 चौकों औऱ 4 छक्कों की मदद से 61 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 29 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा जड़ा गया दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 35 गेंदों में 22 रन बनाए। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में स्कॉट बोलैंड ने 4 विकेट, पैट कमिंस और ब्यू वेबस्टर ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

ऑस्ट्रेलिया दूसरे दिन 1 विकेट के नुकसान पर 9 रन से आगे खेलने उतरी थी और पहली पारी में 181 रनों पर ऑलआउट हो गई, जिससे भारत को 4 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू मैच खेल रहे ब्यू वेबस्टर ने 105 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 57 रन की पारी खेली। इसके अलावा स्टीव स्मिथ ने 57 गेंदों में 33 रन और सैम कोनस्टास ने 38 गेंदों में 23 रन बनाए। 

भारत के लिए पहली पारी में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 3-3 विकेट, जसप्रीत बुमराह औऱ नीतीश कुमार रेड्डी ने 2-2 विकेट लिए। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहले दिन पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जिसमें ऋषभ पंत ने 98 गेंदों में 40 रन, रविंद्र जडेजा ने 95 गेंदों में 26 रन की पारी खेली।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार