य़शस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की शानदार पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में तीसरे दिन के अंत तक 2 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही भारत की कुल बढ़त 322 रन की हो गई है। दिन के अंत पर शुभमन गिल और कुलदीप यादव पवेलियन लौटे।.

Advertisement

दूसरी पारी में भारतीय टीम को 30 रन के कुल स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद जाय़सवाल ने गिल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। जायसवाल ने सीरीज में अपना दूसरा शतक जड़ते हुए 133 गेंदों में 104 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के जड़े। जायसवाल रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। वहीं गिल ने 120 गेंदों में 65  रन बनाकर नाबाद रहे। रजत पाटीदार दूसरी पारी में अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जो रूट और टॉम हार्टली ने 1-1 विकेट लिया।

इससे पहले तीसरे दिन इंग्लैंड 319 रनों पर ही ऑलआउट होई, जिसके चलते भारतीय टीम को 126 रन की बढ़त मिली। बेन डकैट इंग्लैंड के लिए टॉप स्कोरर रहे, उन्होंने 151 गेंदों में 153 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 23 चौके और 2 छक्के जड़े।

Also Read: Live Score

भारत के लिए पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट, जसप्रीत बुमराह औऱ रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट हासिल किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने रोहित शर्मा (131) और रविंद्र जडेजा (112) के शानदार शतकों के दम पर 445 रन बनाए थे।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार