India vs New Zealand 1st Test Day 3 Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंत तक 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम अभी भी न्यूजीलैंड से 125 रन पीछे है। दिन की अंतिम गेंद पर विराट कोहली के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा और सरफराज खान 70 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

दूसरी पारी में भारतीय टीम को 72 रन के कुल स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (35 रन) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (52) ने अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 95 रन के कुल स्कोर पर वह भी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए। इसके बाद कोहली ने सरफराज के साथ मुलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की। 

Advertisement

पहली पारी में 0 पर आउट हुए कोहली ने 102 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 70 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 9000 रन पूरे कर लिए। 

न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में अभी तक एजाज पटेल ने 2 विकेट और ग्लेन फिलिप्स ने 1 विकेट लिया है। 

तीसरे दिन 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने पहली पारी में 402 रन बनाए और 356 रन की विशाल बढ़त हासिल की। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र ने 134 रन, डेवोन कॉनवे ने 91 रन और टिम साउदी ने 65 रन की तूफानी पारी खेली। 

भारत के लिए पहली पारी में रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट, मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिया। 

Advertisement

गौरतलब है कि दूसरे दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पहली पारी मे 31.2 ओवर में 46 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जो भारत की सरजमीं पर किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर है। बता दें कि इस मैच मे बारिश के चलते पहले दिन एक भी गेंद का खेल नहीं हुआ था। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार