India vs Australia 4th Test Day 3 Highlights: नीतीश कुमार रेड्डी(Nitish Kumar Reddy) औऱ वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) की शानदार पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम अभी भी पहली पारी में 116 रन पीछे है। खराब रोशनी और बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल तय समय से पहले खत्म हो गया। जिसके चलते चौथे दिन खेल आंधे घंटे पहले यानी भारतीय समय के अनुसार सुबह 4.30 बजे से होगा।  

Advertisement

तीसरे दिन नीतीश 105 रन औऱ मोहम्मद सिराज 2 रन बनाकर नाबाद रहे। बता दें कि तीसरे दिन भारतीय टीम 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन से आगे खेलने उतरी थी।  लेकिन शुरूआत खास नहीं रही और ऋषभ पंत (28) औऱ रविंद्र जडेजा (17) सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए।

Advertisement

रेड्डी और सुंदर ने मिलकर पारी को संभाला और आठवें विकेट के लिए 127 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। रेड्डी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पहला शतक जड़ा और  176 गेंदों में 10 चौकों और 1 छ्क्के की मदद से 105 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं सुंदर ने 162 गेंदों में 1 चौके की मदद से 50 रन की पारी खेली।  

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में अभी तक स्कॉट बोलैंड ने 3 विकेट औऱ पैट कमिंस ने 3-3 विकेट और नाथन लियोन ने 2 विकेट लिए हैं। 

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहली पारी में 474 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ ने 197 गेंदों में 13 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 140 रन की पारी खेली। इसके अलावा मार्नस लाबुशेन ने 145 गेंदों में 72 रन. सैम कोनस्टास ने 65 गेंदों में 60 रन और उस्मान ख्वाजा ने 121 गेंदों में 57 रन की पारी खेली।वहीं निचले क्रम में कप्तान पैट कमिंस ने 63 गेंदों में ताबड़तोड़ 49 रन बनाए। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट, रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट, आकाशदीप ने 2 विकेट औऱ वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार