India vs England 4th Test: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंत तक बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए अभी 152 रनों की दरकार है। दिन के अंत पर कप्तान रोहित शर्मा (24) और यशस्वी जायसवाल (16) नाबाद रहे। 

Advertisement

तीसरे दिन लंच के बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 145 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के दूसरी पारी में जैक क्रॉली ने शानदार शतक जड़ते हुए 91 गेंदों में 60 रन बनाए, इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 42 गेंदों में 30 रन की पारी खेली। कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।

Advertisement

एक समय इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 122 रन था, लेकिन अगले 35 रन के अंदर पूरी टीम सिमट गई।

भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 5 विकेट चटकाए। यह 35वीं बार है जब अश्विन ने पारी में 5 विकेट चटकाने का कारनामा किया है और वह टेस्ट में सबसे ज्यादा बार पारी में 5 विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा कुलदीप यादव ने 4 विकेट औऱ रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट हासिल किया।  

Also Read: Live Score

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। इसके जवाब में तीसरे दिन के खेल के दौरान भारतीय टीम की पहली पारी 307 रन पर सिमटी। मेजबान टीम के लिए ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 90 रन की पारी खेली, वहीं यशस्वी जायसवाल ने 73 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार