India vs Australia 5th Test Day 1: भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार (3 जनवरी) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांचवे और आखिरी टेस्ट मैच में पहले दिन लंच के समय तक 3 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं।  पहले सत्र के अंत पर विराट कोहली 12 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के बाद भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और 17 रन के कुल  स्कोर पर दोनों ओपनर वापस पवेलियन लौट गए।  दोबारा ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालने उतरे राहुल ने 14 गेंदों में 4 रन बनाए और खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गवा बैठे। वहीं सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले यशस्वी जायसवाल ने 26 गेंदों में 10 बनाए, जिसमें एक चौका जड़ा। 

Advertisement

इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने पारी को थोड़ा संभाला और तीसरे विकेट के लिए40  रन जोड़े। लंच से ठीक पहले शुभमन गिल के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा।  उन्होंने 64 गेंदों में दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन औऱ स्कॉट बोलैंड ने 1-1 विकेट लिया है। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं। रोहित शर्मा ने मुकाबले से नाम वापस लिया है औऱ उनकी जगह शुभमन गिल आए हैं औऱ चोटिल होकर बाहर हुए आकाश दीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर डेब्यू कर रहे हैं औऱ बाहर गए हैं मिचेल मार्श। 

टीमें:

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): सैम कोनस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार