India vs England 3rd Test Day 4 Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैं। भारत की टीम अभी भी जीत से 135 रन दूर है। दिन के अंत पर केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल की शुरूआत खराब रही और वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद करुण नायर (14 रन) औऱ कप्तान शुभमन गिल (6 रन) भी सस्ते में आउट हो गए। नाइट वॉचमैन के तौर पर आए आकाश दीप (1 रन) भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में ब्रायडन कार्स ने 2 विकेट, कप्तान बेन स्टोक्स औऱ जोफ्रा आर्चर ने 1-1 विकेट लिया है। 

इससे पहले दूसरे दिन बिना किसी नुकसान के 2 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 192 रनों पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम के पहले चार विकेट 87 रन पर ही गिर गए थे। इसके बाद जो रूट ने स्टोक्स के साथ पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 67 रन जोड़े। रूट ने 40 रन औटर स्टोक्स ने 33 रन की पारी खेली।

इंग्लैंड का स्कोर एक समय पर 4 विकेट के नुकसान पर 154 रन था, लेकिन अगले 38 रन के अंदर 6 विकेट गिर गए औऱ पूरी टीम 192 रनों पर सिमट गई। 

भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट, जसप्रीत बुमराह औऱ मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट,वहीं नीतीश रेड्डी और आकाश दीप ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद 387 रन बनाए थे। जिसमें जो रूट ने 104 रन, ब्रायडन कार्स ने 56 रन और जैमी स्मिथ ने 51 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में भारतीय पारी 387 रनों पर ही सिमटी और स्कोर टाई रहा। भारत के लिए केएल राहुल ने 100 रन,ऋषभ पंत ने 74 रन और रविंद्र जडेजा ने 72 रन की शानदार पारी खेली।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार