लिंकन, 17 जनवरी | बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंडिया-ए ने न्यूजीलैंड दौरे का शानदार आगाज किया है और पहले वनडे में 92 रनों से जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए ने 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 279 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड इलेवन 41.1 ओवरों में 187 रनों पर ढेर हो गई।

Advertisement

न्यूजीलैंड इलेवन ने शुरुआत अच्छी की थी। जैकब भुला (50) और जैक बॉयले(42) ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। विजय शंकर ने बोयले को आउट कर इंडिया-ए को पहली सफलता दिलाई। यहां से किवी टीम संभल नहीं सकी।

Advertisement

निचले क्रम में विकेटकीपर बल्लेबाज डैरन क्लीवर ने संघर्ष करते हुए 33 रन बनाए लेकिन वो टीम को लक्ष्य के आस-पास भी नहीं ले जा पाए।

जैकब अपनी अर्धशतकीय पारी में 77 गेंदों का सामना किया और छह चौके मारे।

इंडिया ए के लिए खलील अहमद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मोहम्मद सीरीज और कृणाल पांड्या ने 2-2, वहीं विजय शंकर औऱ राहुल चहर ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इससे पहले, इंडिया-ए का शीर्ष क्रम टीम को मजबूत स्कोर देने में सफल रहा। ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 93 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ने 50-50 रनों की पारी खेली।

Advertisement

गायकवाड़ ने 103 गेंदों का सामना कर आठ चौके और दो छक्के लगाए। गिल ने 66 गेंदों की पारी में सात बार गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाया। सूर्यकुमार ने 48 गेंदों का सामना कर चार चौके और दो छक्के मारे।

निचले क्रम में क्रूणाल पांड्या ने 31 गेंदों पर तीन छक्के और दो चौकों की मदद से 41 रन बना टीम को मजबूत स्कोर दिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार