पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य चयनकर्ता रह चुके दिलीप वेंगसरकर (Dilip Vengsarkar) का मानना है कि 18 जून से साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के साथ होने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) फाइनल के लिए विराट कोहली की कप्तानी में भारत के पास एक बेहतरीन टीम है। 

Advertisement

वेंगसरकर ने खलीज टाइम से कहा, " अगर आप भारतीय टीम की तुलना न्यूजीलैंड की टीम के साथ करेंगे तो खिलाड़ी की हर एक खिलाड़ी से तुलना करने पर भारत की टीम यहां पर बेहतर नजर आती है। निश्चित रूप से इसमें कोई दोराय नहीं है कि ट्रेंट बोल्ट एक वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं और केन विलियमसन एक वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज। लेकिन भारत हर क्षेत्र में अच्छा करने वाली टीम है। हमारे पास दुनिया से सबसे बेहतरीन स्पिनर हैं, तो वहीं इस टीम के पास शानदार तेज गेंदबाजी आक्रमण है और इस टीम के बल्लेबाज भी बहुत ही शानदार हैं।"

Advertisement

भारतीय टीम इस समय आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर है जबकि न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर है। डब्ल्यूटीसी फाइनल शुरू होने से पहले ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही है कि साउथम्पटन की परिस्थितियां न्यूजीलैंड के पक्ष में होगी क्योंकि कीवी टीम इस समय मेजबान इंग्लैंड के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है।

पूर्व प्रमुख चयनकर्ता ने कहा, " भारतीय टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा ये दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर हैं। लेकिन यह भी जरूरी है कि दूसरे खिलाड़ी भी उनका साथ दें और आप जानते हैं कि सिर्फ दो खिलाड़ियों पर आप निर्भर नहीं रह सकते। अगर आप टेस्ट मैच खेल रहे हैं तो हर एक खिलाड़ी को अपना-अपना योगदान देना होगा।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार