6 अगस्त (CRICKETNMORE)| मोहम्मद सिराज की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंडिया-ए ने यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को साउथ अफ्रीका-ए को दबाव में डाल दिया। इंडिया-ए ने अपनी पहली पारी आठ विकेट के नुकसान पर 584 रनों पर घोषित कर मेहमान टीम पर 339 रनों की बढ़त ले ली थी। तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी साउथ अफ्रीका-ए को सिराज ने अच्छी शुरुआत नहीं मिलने दी। मेहमान टीम ने दिन का अंत चार विकेट के नुकसान पर 99 रनों के साथ किया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

यह चारों विकेट सिराज ने लिए। वह अभी भी इंडिया-ए से 239 रन पीछे है। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS  

Advertisement

इंडिया-ए ने दिन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर 411 रनों के साथ की। एक रन बाद ही मयंक अग्रवाल (211) पवेलियन लौट लिए। उन्हें बेयुरान हेनड्रिक्स ने आउट किया। मयंक ने अपनी पारी में 251 गेंदों का सामना करते हुए 31 चौके और चार छक्के लगाए। 

 

मयंक के बाद श्रीकर भारत ने 77 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी खेली। हनुमा विहारी ने 108 गेंदों की पारी में 53 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और एक छक्का शामिल है। अक्षर पटेल 33 रनों पर नाबाद लौटे। 

अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी साउथ अफ्रीका-ए को मोहम्मद सिराज ने अच्छी शुरुआत से वंचित रखा। सिराज ने सारेल इरवी (3), पीटर मलान (0) और कप्तान खाया जोंडो को छह के कुल स्कोर पर अपने तीन ओवरों में पवेलियन भेज मेहमान टीम को दबाव में ला दिया। 

जुबेर हमजा (नाबाद 46) और सेनुरान मुथुसामी (नाबाद 41) ने चौथे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी कर टीम को कुछ राहत दी। सिराज ने सेनुरान को 92 के कुल स्कोर पर इस साझेदारी को तोड़ा। हमजा के साथ रूडी सेकेंड चार रन बनाकर खड़े हुए हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार