Mukesh Kumar Bowled Paras Dogra Video: रेस्ट ऑफ इंडिया (Rest of India) के तेज गेंदबाज़ मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) ने ईरानी कप 2026 (Irani Cup 2026) के मुकाबले में शानदार गेंदबाज़ी की और जम्मू कश्मीर (Jammu & Kashmir) की दूसरी पारी में पूरे 6 विकेट (10.4 ओवर में 33 रन देकर) चटकाए। इसी बीच उन्होंने रेस्ट ऑफ इंडिया के उपकप्तान सरफराज खान (Sarfaraz Khan) से लड़ाई करके एक ओवर मांगा और विपक्षी कप्तान पारस डोगरा  को क्लीन बोल्ड कर दिया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना जम्मू-कश्मीर की दूसरी पारी के 14वें ओवर में घटी। मुकेश कुमार ने वाइस कैप्टन सरफराज खान से लड़ाई करके ये ओवर लिया था। खास बात तो ये है कि उन्होंने पांचवीं गेंद पर जादू भी बिखेरा और एक बेहद ही शानदार गेंद डिलीवर करके जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा को बोल्ड कर दिया।

BCCI Domestic ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से मुकेश की गेंद का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुकेश पहले सरफराज से लड़ाई करके ओवर मांगते हैं और फिर पारस डोगरा को भौचक्का छोड़कर बोल्ड कर देते हैं। बल्लेबाज़ पूरी तरह बेबस दिखता है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

मुकेश ने खोला पंजा: 32 वर्षीय मुकेश कुमार ईरानी कप के मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाज़ों पर हावी नज़र आए। उन्होंने जिस ओवर में पारस डोगरा को आउट किया, उसमें दो विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने आखिर में अपने एक ही ओवर में जम्मू-कश्मीर के तीन विकेट चटकाकर उनकी पारी को खत्म किया।

एक बार फिर बता दें कि उन्होंने 10.4  ओवर में 33 रन  देकर विकेटों का पंजा खोला और 6 विकेट चटकाए। इससे पहले उन्होंने जम्मू-कश्मीर की पहली पारी में 17 ओवर में 84 रन देकर 2 विकेट झटके थे।

मैच का हाल: ईरानी कप 2026 के मुकाबले जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर ऋषभ पंत की कैप्टेंसी वाली रेस्ट ऑफ इंडिया को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया जिन्होंने अपनी पहली पारी में स्मरण रविचंद्रन  (83 गेंदों पर 68 रन) और शिखर मोहन (118 गेंदों पर 60 रन) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 237 रन बनाए।

इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर के लिए कप्तान पारस डोगरा (143 गेंदों पर 75 रन) और अब्दुल समद (88 गेंदों पर 57) ने अर्धशतकीय पारी खेली जिसके दम पर टीम ने 278 रन बनाए। इसके बाद रेस्ट ऑफ इंडिया ने कमाल का कमबैक किया और अपनी दूसरी पारी में 319 रन बना दिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

फिर मुकेश कुमार की शानदार गेंदबाज़ी देखने को मिली और जम्मू-कश्मीर की टीम 279 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 111 रनों पर ऑल आउट हो गई। तो ऐसे रेस्ट ऑफ इंडिया ने ये मुकाबला 167 रनों से जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार