रांची, 26 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| महेंद्र सिंह धोनी की आगुआई वाली भारतीय टीम आज अपने कप्तान के घर में चौथे वन डे में न्यूजीलैंड के सामने होगी। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में होने वाले इस मैच में मेजबानों की कोशिश जीत के साथ पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 से अजेय बढ़त हासिल करने की होगी।

बड़ी खबर: धोनी ने कर दिया ऐलान, कोहली और सचिन में कौन है बेहतर

Advertisement

भारत ने मोहाली में खेला गया तीसरा मैच जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त ले ली है।

Advertisement

इस मैच में सभी की निगाहें स्थानीय खिलाड़ी धोनी पर होंगी। भारत की सबसे बड़ी चिंता सलामी जोड़ी का रन न बनाना है। रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे दोनों टीम को मनमाफिक शुरुआत देने में असफल रहे हैं। तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जो भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ बन चुके हैं। इस मैच में भी उन पर काफी कुछ निर्भर करेगा।

OMG: विराट कोहली नहीं ये है साल 2016 का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी

धोनी के इस मैच में भी चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करने की उम्मीद है। तीसरे वन डे में धोनी ने कोहली के साथ मिलकर 151 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई थी। कप्तान के घर में उनके खेल प्रेमियों को एक बार फिर धोनी से पिछले मैच में खेली गई पारी की ही उम्मीद होगी।

भारतीय गेंदबाजों ने इस श्रृंखला में बेहद प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। नई गेंद से उमेश यादव और हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी आक्रमण को बखूबी संभाला है। अंतिम ओवरों में जसप्रीत बुमराह की काट ढूंढ पाना अब तक किवी टीम के लिए मुश्किल साबित हुआ है।

यह भी पढ़े: ट्वीटर पर शोएब अख्तर की लगाई गई ऐसी क्लास जिसे वो जिन्दगी भर नहीं भूलेंगे

स्पिन में लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने अहम समय पर टीम को सफलता दिलाई है, लेकिन अक्षर पटेल से टीम को और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Advertisement

धोनी मैच जीतने वाली टीम में बदलाव करने के पक्षधर नहीं हैं। ऐसे में इस मैच में अंतिम एकादश में किसी बदलाव की उम्मीद नजर नहीं आती है।

वहीं बुधवार को किवी टीम की कोशिश धोनी के घर में उनकी टीम को मात देते हुए श्रृंखला में वापसी करने की होगी।लेकिन कप्तान केन विलियमसन के लिए यह काम आसान नहीं होगा। टीम सिर्फ दो बल्लेबाजों के भरोसे यह श्रृंखला खेल रही है। अब तक सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम और कप्तान के बल्ले से ही रन निकले हैं।

VIRAL VIDEO: जब लाइव मैच के दौरान रोहित शर्मा और केदार जाधव मे लगाए ठुमके

मार्टिन गुप्टिल और रॉस टेलर के साथ ही दूसरे बल्लेबाज टीम के लिए बल्ले से योगदान नहीं दे पाए हैं। किवी टीम की गेंदबाजी हालांकि प्रभावशाली रही है। टिम साउदी और ट्रेंट बाउल्ट के नेतृत्व में उनके गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। 

Advertisement

टीमें (संभावित) : 

भारत : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जयंत यादव, अमित मिश्रा, जसप्रीत बुमराह, धवल कुलकर्णी, उमेश यादव, मनदीप सिंह और केदार जाधव।

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), कोरी एंडरसन, ट्रेंट बाउल्ट, डग ब्रेसवेल, एंटन डेविक, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, जिम्मी नीशम, ल्यूक रोंची (विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर और बी.जे. वॉटलिंग (विकेटकीपर)।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार