India vs Bangladesh 2nd T20I: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के पास बुधवार (8 अक्टूबर) को बांग्लादेश के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। ग्वालियर में खेले गए पहले मुकाबले में में हार्दिक ने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन किया था। 16 गेंदों में सबसे ज्यादा नाबाद 39 रन बनाए और गेंदबाजी में एक विकेट हासिल किया। 

Advertisement

बुमराह और भुवनेश्वर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब 

Advertisement

हार्दिक अगर इस मैच में 4 विकेट हासिल कर लेते हैं तो भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। हार्दिक ने अभी तक खेली गई 92 पारियों में 87 विकेट लिए हैं। वहीं भुवनेश्वर ने 86 पारियों में 90 विकेट औऱ बुमराह ने 69 पारियों मे 89 विकेट लिए हैं। 96 विकेट के साथ युजवेंद्र चहल इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। 

धोनी और रैना को पछाड़ने का मौका

हार्दिक ने 103 मैच की  80 पारियों में 1562 रन बनाए हैं। अगर इस मैच में वह 56 रन बना लेते हैं तो भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी और सुरेश रैना को पछाड़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। पूर्व बल्लेबाज धोनी ने 98 मैच की 85 पारियों में 1617 रन और रैना ने 78 मैच की 66 पारियों में 1605 रन बनाए हैं। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम 1-0 से आगे है। ग्वालियार में हुए मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार