भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला रविवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर होना है। यह निर्णायक मुकाबला है क्योंकि अभी दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं।

Advertisement

इंग्लैंड ने शुक्रवार को वापसी की राह में कुल 20 छक्के लगाए थे और भारत को हराया था। अब जबकि निर्णायक मुकाबला होना है तो निश्चित तौर पर दोनों टीमों की ओर से छक्कों की बरसात होने के पूरे आसार हैं। शुक्रवार को दोनों टीमों की ओर से कुल 34 छक्के लगे थे।

Advertisement

भारत ने पहले खेलते हुए 336 रन बनाए थे। भारतीय बल्लेबाजों ने कुल 14 छक्के लगाए तो इंग्लैड की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहतर खेल दिखाया और कुल 20 छक्कों के साथ भारत को हार को मजबूर किया। इनमें से 10 बेन स्टोक्स और सात जॉनी बेयरस्टो ने लगाए।

वनडे इतिहास में इससे पहले दो बार इससे अधिक छक्के लगे हैं। फरवरी 2019 में वेस्टइंडीज और इंग्लैड के खिलाफ हुए मैच में कुल 46 छक्के लगे थे। 22 विंडीज की ओर से और 24 इंग्लैंड की ओर से। इसी तरह नवम्बर 2013 में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच हुए मुकाबले में कुल 38 छक्के लगे थे। दोनो टीमों ने 19-19 छक्के लगाए थे।

शुक्रवार को भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। क्रूणाल पांड्या ने तो एक ही ओवर में 28 रन लुटा दिए। वह इस लिहाज से भारत के तीसरे सबसे महंगे गेंदबाज बन गए। भारत की ओर से एक ओवर में सबसे अधिक रन देने का रिकार्ड युवराज सिंह के नाम है, जब इग्लैंड के दमित्री मास्कारेनहास ने एक ओवरमें 30 रन जुटा लिए थे।

इस मैच में दो भारतीय स्पिनरों-कुलदीप यादव (10 ओवर 84 रन) और क्रूणाल (6 ओवर 72 रन) ने जमकर रन खाए थे। इससे पहले भारत के वनडे इतिहास में दो स्पिनरों ने 16 ओवर में कभी इतने रन नहीं खाए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार