Virat Kohli And Babar Azam: विराट कोहली और बाबर आजम दोनों ही खिलाड़ी मॉडर्न डे ग्रेट हैं। दोनों खिलाड़ी मैदान के अंदर और बाहर एक दूसरे का बेहद सम्मान भी करते हैं। आधुनिक क्रिकेट के दो दिग्गज बुधवार को दुबई में एशिया कप 2022 से पहले लंबे समय के बाद मिले और जिस तरह से उन्होंने एक-दूसरे से मुलाकात की वो देखने लायक था। दोनों ने हाथ मिलाया और बातचीत की। ये तस्वीर कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए PSL टीम ने फैंस से इसे कैप्शन देने को कहा जिसपर यूजर्स लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

Advertisement

एक यूजर ने लिखा, '2 बकरे हरि घास को देखकर खुश होते हुए। बोले आधा मेरा आधा तेरा। बाकी सब बचे लोगों का।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या होता अगर हम अंग्रेजों की वजह से अलग नहीं किए जाते।' वहीं अन्य यूजर्स भी विराट और बाबर आजम की इस तस्वीर पर क्यूट रिएक्शन दे रहे हैं।

Advertisement

विराट कोहली और बाबर आजम हमेशा एक-दूसरे के साथ अच्छे रिश्ते रखे हैं। बाबर आज़म ने कुछ महीने पहले विराट कोहली के समर्थन में ट्वीट करके दिल जीता था जब किंग कोहली इंग्लैंड में कठिन समय से गुजर रहे थे। मालूम हो कि ये विराट कोहली का 100वां टी20 मैच होने जा रहा है। 

पाकिस्तान के खिलाफ 2012 के एशिया कप में विराट के बल्ले से 148 गेंदों में उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ 183 रनों की पारी निकली थी। इसके अलावा विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक कुल 7 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उनके बल्ले से 77.77 की औसत से 311 रन निकले।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार