भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में होने वाले आगामी बॉक्सिंग डे टेस्ट में दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुमति मिलने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि विक्टोरिया स्टेट के प्रमुख डैनियल एंड्रयूज ने कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद लॉकडाउन में ढील देने का फैसला किया है।

Advertisement

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार, विक्टोरिया स्टेट के प्रमुख डैनियल एंड्रयूज ने कहा, "बॉक्सिंग डे टेस्ट का अलग महत्व है। मुझे पूरा विश्वास है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में एमसीजी मैदान पर दर्शकों को प्रवेश मिलेगा। मुझे नहीं पता कि कितने दर्शकों को प्रवेश मिल सकता है, लेकिन वहां पर दर्शक होंगे और इस दिशा में काम किया जा रहा है।"

Advertisement

2018-19 में भारत ने जब पिछली बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तो उसने विराट कोहली की कप्तानी में एमसीजी में तीसरा टेस्ट जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी थी।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को 27 नवंबर 2020 से 19 जनवरी 2021 तक तीन टी20, तीन वनडे और चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। हालांकि अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है।

ऐसा माना जा रहा है कि सीमित ओवरों के मैच सिडनी और कैनबरा में खेले जाएंगे।

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाले मैचों के अस्थाई कार्यक्रम के अनुसार, पहले दो वनडे 27 और 29 नवंबर को होगा जबकि तीसरा वनडे एक दिसंबर को सिडनी में खेला जाएगा। वहीं, पहला टी20 कैनबरा में चार दिसंबर को खेला जाएगा।

Advertisement

इसके बाद दोनों टीमें छह और आठ दिसंबर को होने वाले अंतिम दो टी20 मैचों के लिए सिडनी लौट आएगी।

सीमित ओवरों की सीरीज के बाद दोनों टीमें 17 से 21 दिसंबर तक एडिलेड में पहला टेस्ट मैच खेलेगी। दूसरा टेस्ट मैच इसके बाद खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार