India vs Sri Lanka 2nd Test: भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal Test Records) ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। पारी के 11वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरी पडिक्कल ने मौजूदा सीरीज का अपना दूसरा शतक जड़ा और 193 गेंदों में 12 चौकों की बदौलत 117 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कई खास रिकॉर्ड्स बना दिए।
कोहली की बराबरी
बतौर भारतीय श्रीलंका के धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने के मामले में पडिक्कल संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा विनोद कांबली, मोहम्मद अजहरुद्दीन, नवजोत सिंह सिद्धू, विराट कोहली और अंजिक्य रहाणे ने श्रीलंका में दो टेस्ट शतक लगाए हैं।
इस लिस्ट में अब उनसे आगे सचिन तेंदुलकर ,वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा उनसे आगे हैं।
दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
श्रीलंका के खिलाफ उसकी धरती पर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। उनसे पहले कांबली, अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सहवाग, धवन और पुजारा ने श्रीलंका में एक टेस्ट सीरीज में दो शतक लगाए हैं।
गौतम गंभीर को पछाड़ा
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पडिक्कल पांचवें नंबर पर आ गए हैं। पडिक्कल के अभी श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज में 3 पारियों में 109.33 की औसत से 328 रन हो गए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
उन्होंने गौतम गंभीर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2008 की टेस्ट सीरीज में 310 रन बनाए थे।