देवदत्त पडिकल (121) और अनुज रावत (102) के शतकों के बाद सिद्धार्थ देसाई (24/6) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से भारत ने अंडर-19 एशिया कप के ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 227 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। भारत की यह लगातार दूसरी जीत है। उसने शनिवार को अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 171 से पराजित किया था। 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 354 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर यूएई को 33.5 ओवर में 127 रन पर ढेर कर दिया। 

यूएई के लिए अली मिर्जा ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। उनके अलावा फिजी जॉन ने 24, कप्तान फहद नवाज ने 22 और वसी शाह ने 15 रन का योगदान दिया। बाकी बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच सके। 

भारत की ओर से देसाई ने 24 रन देकर छह विकेट झटके और अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर डाला। उनके अलावा राजेश मोहंती, साबिर खान, अजय गंगापुरम और समीर चौधरी को एक-एक विकेट मिले। 

इससे पहले, भारत ने रावत और पडिकल के शतकों की मदद से छह विकेट पर 354 रन का विशाल स्कोर बनाया। 

पडिकल ने 115 गेंदों पर 15 चौके और दो छक्के जबकि रावत ने 115 गेंदों पर 10 चौके और पांच छक्के उड़ाए। कप्तान पवन शाह ने 45, समीर चौधरी ने 42 और अयुष बदोनी ने नाबाद 22 रन का योगदान दिया।  दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

संयुक्त अरब अमीरात के लिए अलीशान श्रफु और आरोन बेंजामिन ने दो-दो जबकि प्लानीपन मियप्पन और रोनक पनोली ने एक-एक विकेट चटकाए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार