India vs Afghanistan, One-off Test,: भारतीय क्रिकेट टीम ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। रनों के लिहाज से यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच था और दोनों में भारतीय टीम विजयी रही।  

Advertisement

तीसरे दिन 412 रन से पिछड़ने के बाद फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी 112 रन पर सिमट गई। यह अफगानिस्तान का टेस्ट में एक पारी में तीसरा सबसे कम टीम स्कोर है।  चोटिल होने के कारण शराफ़ुद्दीन अशरफ़ बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। दूसरी पारी में सेदीकुल्लाह अटल ने 80 गेंदों में 42 रन बनाए और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 24 गेंदों में 24 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। बल्लेबाजी के लिए उतरे सात बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

भारत के लिए दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट, कुलदीप यादव ने 3 विकेट, मोहम्मद सिराज औऱ मानव सुथार ने 1-1 विकेट लिया। 

इससे पहले तीसरे दिन के पहले सत्र में अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई थी और मेजबान भारत को 412 रन की विशाल बढ़त मिली। रहमात शाह ने 135 गेंदों में 60 रन बनाए लेकिन कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।

भारत के लिए डेब्यू पर धमाल मचाते हुए स्पिनर मानव सुथार ने 33 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट औऱ वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया।

Advertisement

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर घोषित कर दी थी। जिसमें शुभमन गिल ने 126 रन और केएल राहुल ने 100 रन की पारी खेली। वहीं साईं सुदर्शन औऱ ऋषभ पंत ने 81-81 रन बनाए। 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार