कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार (23 नवंबर) को विशाखापत्तनम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया के 208 रन के जवाब में  भारत ने 1 गेंद बाकी रहते हुए 8 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और 22 रन के कुल स्कोर तक ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 112 रन जोड़े।

Advertisement

किशन ने 39 गेंदों में 2 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 58 रन बनाए। सूर्यकुमार ने 42 गेंदों में 80 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के जड़े। सूर्या को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए तनवीर संघा ने 2 विकेट, सीन एबॉट, मैथ्यू शॉर्ट और जेसन बेहरनडोर्फ ने 1-1 विकेट हासिल किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाग ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरर में 3 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। जोश इंग्लिस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए संयुक्त रूप से सबसे तेज 47 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने 50 गेंदों में 11 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 110 रन की पारी खेली। वहीं स्टीव स्मिथ ने 41 गेंदों में 52 रन का अहम योगदान दिया। 

Also Read: Live Score

Advertisement

भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार