India vs England 2nd ODI Highlights:  कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के शानदार शतक, और उप-कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) के अर्धशतक के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (9 फरवरी) को कटक के बारबाती स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। बता दें कि इंग्लैंड वनडे में 300 का स्कोर बनाने के बावजूद सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गई है। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत शानदार रही, रोहित औऱ शुभमन ने मिलकर 16.4 ओवर में 136 रन की साझेदारी की। रोहित ने अपने वनडे करियर का 32वां शतक जड़ते हुए 90 गेंदों में 119 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के जड़े। इसके अलावा गिल ने 52 गेंदों में 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से 60 रन की पारी खेली। इसके अलावा मिडल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर ने 44 रन और अक्षर पटेल ने  नाबाद 41 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। जिसके चलते भारत ने 44.3 ओवर में 6 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए जैमी ओवरटन ने 2 विकेट, आदिल रशीद, गस एटकिंसन और लियाम लिविंगस्टोन ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 49.5 ओवर में 304 रन बनाए। मेहमान टीम के लिए जो रूट ने 72 गेंदों में 69 रन, बेन डकेट ने 56 गेंदों में 65 रन की पारी खेली। मिडल ऑर्डर में लियाम लिविंगस्टोन ने 43 रन, कप्तान जोस बटलर ने 34 रन और हैरी ब्रूक ने 31 रन बनाए। 

भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या ,वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा ने 1-1 विकेट लिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार