India vs England 4th Test: भारतीय क्रिकेट टीम ने रांची में जेएससीए स्टेडियम में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। ब्रेंडन मैकुलम के कोच रहते हुए यह इंग्लैंड की पहली सीरीज हार है। सातवीं बार ऐसा हुआ है जब भारतीय टीम ने पहला टेस्ट हारने के बाद

Advertisement

 5 विकेट के नुकसान पर भारत ने 192 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने 55 रन और शुभमन गिल ने नाबाद 52 रन की पारी खेली। इसके अलावा ध्रुव जुरेन ने नाबाद 39 रन और यशस्वी जायसवाल की महत्वपूर्ण पारी खेली। 

Advertisement

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की। लेकिन इसके बाद पारी लड़खड़ा घई और अगले 36 रन के अंदर 4 विकेट गिर गए। सरफराज खान और रजत पाटीदार अपना खाता भी नहीं खोल पाए, जबकि रविंद्र जडेजा ने 4 रन बनाए।

इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में शोएब बशीर ने 3 विकेट, जो रूट औऱ टॉम हार्टली ने 1-1 विकेट हासिल किया।

तीसरे दिन इंग्लैंड दूसरी पारी में सिर्फ 145 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी, जिसमें जैक क्रॉली ने 60 और जोनी बेयरस्टो ने 30 रन की पारी खेली थी। 

गौरतलब है कि इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जो रूट (नाबाद 122) और ओली रॉबिन्सन (58) की पारियों के दम पर 353 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत के ने 307 रन बनाए और इंग्लैंड को 46 रन की बढ़त मिली। भारत के लिए पहली पारी में जुरेल ने 90 रन औऱ जायसवाल ने 73 रन बनाए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार